मिर्जापुर, जनवरी 26 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने और धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोपी को रविवार गिरफ्तार किया है। 24 जनवरी को एक व्यक्ति ने नामजद अभियुक्त के विरूद्ध नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर भगाने, जान से मारने की धमकी देने तथा पीड़िता का आपत्तिजनक फोटो/वीडियो बनाकर धर्मांतरण का दबाव बनाने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने खजुरी बन्धा के पास से आरोपी बरकछा नई बस्ती निवासी आबिद अली को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...