लखनऊ, जनवरी 6 -- निगोहां, संवाददाता। निगोहां के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बालिग होने पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। इस पर युवती ने निगोहां थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने किसी अन्य महिला से कोर्ट मैरिज कर ली है। पीड़िता ने बताया कि जब वह 16 वर्ष की थी तभी गांव के अनूप से नजदीकियां बढ़ गईं। इसके बाद अनूप ने किशोरी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। जब शादी का दबाव बनाया तो अनूप ने बालिग होने पर शादी करने का झांसा दिया। आरोपी शादी का झांसा देकर युवती को अलग अलग जगह ले गया और यौन शोषण करता रहा। युवती ने बालिग होने पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने धमकाते हुए भगा दिया। पीड़िता को जब पता चला कि युवक ने उसे धोखा देकर किसी दूसरे से कोर्...