बस्ती, जनवरी 31 -- बस्ती। मुंडेरवा और पैकोलिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर दो किशोरियों को बहलाकर अगवा करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। मुंडेरवा थानाक्षेत्र की रहने वाली किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को सीतापुर जनपद के कोतवाली महोली का रहने वाला आरोपी आशीष श्रीवास्तव गत 23 जनवरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। वहीं पैकोलिया थानाक्षेत्र की रहने वाली किशोरी के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि इसी थानाक्षेत्र का रहने वाला आरोपी राजन शर्मा गत 23 जनवरी को अपने दो सहयोगियों की मदद से उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। दो घटनाओं में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...