नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सुल्तानपुरी इलाके में शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। परिवार के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि 2016 में बीमारी की वजह से उसके पति की मौत हो गई थी। पति का दोस्त करन अक्सर उसके घर हालचाल जानने के लिए आता रहता था। पीड़िता ने बताया कि करन ने शादी का झांसा देकर 2017 से यौन शोषण करता रहा है। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को करोल बाग स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.