पूर्णिया, नवम्बर 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शादी का झांसा देकर एक युवती से उसके एक परिचित ने दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। इस बीच युवक उसे झांसा देता रहा। युवती आठ महीने की गर्भवती हो गई है। अब युवक ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया है। मामला बायसी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। थक- हार कर युवती महिला थाना पहुंची और पुलिस से गुहार लगाई है। महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी ने कहा कि युवती की ओर से फिलहाल केस दर्ज करने से इंकार कर दिया गया है। युवती एवं उसके परिजन युवक से शादी करना चाहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...