गोरखपुर, दिसम्बर 17 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज जिले की एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और शादी का दबाव बनाने पर पीड़िता पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित युवक गुलरिहा क्षेत्र के सखरुआ का रहने वाला है। गुलरिहा पुलिस आरोपित व उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की एक युवती का आरोप है कि 15 दिसंबर को खजांची चौराहे पर स्थित एक आराकल मशीन पर गुलरिया क्षेत्र के सखरूवा निवासी मिथिलेश कुमार सिंह व उसका बड़ा भाई भोला सिंह ने बुलाया था। जहां दोनों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। मिथिलेश कुमार सिंह पिछले कई वर्षों से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी का दबाव बनाने पर टालमटोल भी करने लगा और बिना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.