रामपुर, जनवरी 26 -- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, कोतवाली पर दर्ज एक मुकदमे में प्रारंभिक जांच के दौरान दुष्कर्म व धमकी देने के आरोप पाए गए थे। विवेचना के दौरान मुकदमे में अन्य धाराओं सहित पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गई है। मामले की विवेचना चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला द्वारा जांच के क्रम में पूर्व में रहमतगंज गांव निवासी प्रदीप उर्फ पिलदीप पुत्र चेतन को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला भूबरा वार्ड संख्या-11 निवासी वांछित अभियुक्त अभिषेक पुत्र ब्रजपाल को मुंशीगंज तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी अजय कुमार श...