सिद्धार्थ, जनवरी 7 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर 23 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक नामजद् समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर की है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले के जांच में जुट गई है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि गांव के ही अनिल सोनी से उसका करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। इस दौरान उसने ने उससे शादी का वादा किया। इस भरोसे पर दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। युवती का आरोप है कि जब उसने विवाह को लेकर दबाव बनाया तो युवक पहले टालमटोल करता रहा और बाद में साफ इनकार कर दिया। पीड़िता के अनुसार शुक्रवार को आरोपित अनिल सोनी अपने कुछ सहयोगियों के साथ उसके पास पहुंचा और सामाजिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.