सोनभद्र, फरवरी 2 -- बभनी। म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी सहित दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी चार वर्ष से उसके साथ शारीरिक शोषण कर रहा था। म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने सोमवार को बभनी थाने में तहरीर देकर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडिता की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। साथ ही एक अन्य व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी राजकुमार निवासी डूमरहर बभनी तथा उसके सहयोगी इबरार खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.