शाहजहांपुर, फरवरी 21 -- जैतीपुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि करीब छह माह पहले गांव के ही विकास ने उसे प्रेम संबंध में फंसाया और शादी का वादा किया। इसी भरोसे पर उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के अनुसार वह वर्तमान में लगभग तीन माह की गर्भवती है। जब उसने विकास पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। आरोप है कि अब विकास और उसके पिता कमलपाल ने शादी से साफ इनकार कर दिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.