प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि गांव का ही युवक उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर वर्षों से दुष्कर्म करता रहा। बेटी के शादी की बात करने पर वह टालता रहा, इसी बीच बेटी गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक उसकी बेटी को धमकाता रहा कि यदि किसी से बताया तो फोटो वीडियो वायरल कर देंगे। 24 अगस्त 2024 को वह अपने साथियों संग उसकी बेटी को महेशगंज के एक नर्सिंग होम में ले जाकर उसका गर्भपात कराया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर उसे एक युवक के घर ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी होने पर जब वह उलाहना देने गया तो आरोपी लाठी डंडा लेकर मारने को दौड़ा लिए और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.