आगरा, फरवरी 5 -- शादी का झांसा देकर दुराचार के आरोपित सनी निवासी अमरपुरा का जमानत प्रार्थना पत्र अदालत ने स्वीकृत कर लिया है। वादी ने थाना छत्ता में मुकदमा दर्ज करा आरोप लगाया था कि आरोपित ने उसे एक साल तक शादी का झांसा देकर घटना को अंजाम दिया। 12 नवंबर 25 को आरोपित पर शादी का दबाव बनाने पर वह वादी से मारपीट और गाली गलौज कर भाग गया। जमानत पर सुनवाई के दौरान आरोपित के अधिवक्ता अशोक कुमार कुशवाह ने तर्क दिए कि उसे झूठा फंसाया गया है। वादी ने स्वयं आरोपित से नजदीकी बनाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.