मैनपुरी, दिसम्बर 15 -- दस साल पहले राजस्थान के एक युवक से युवती की मुलाकात हुई और ये मुलाकात दोस्ती में बदल गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और उनके संबंध स्थापित हो गए। युवती को युवक शादी करने का झांसा देकर अवैध संबंध बनाता रहा। परंतु जब शादी करने के लिए उसने दबाव बनाया तो युवक व उसके परिजनों ने दहेज का बहाना बनाकर शादी से इनकार कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कस्बा के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी दस साल पहले मुलाकात अंबर बाथम पुत्र देवकीनंदन निवासी सूर्यनगर कालोनी महुआ मंडावर, जनपद दौसा राजस्थान के साथ हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच संबंध स्थापित हो गए। आरोप है कि युवक ने उन्हें शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। परंतु अब चाचा राजेश, चाची सुनीता, बहन पूजा, बहनोई सोनू व मां सुधा दहेज का बहाना...