गंगापार, फरवरी 8 -- इलाके के एक गांव की युवती से एक गांव के युवक के बीच तीन वर्ष से प्रेम संबंध हो गया। इस बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों के बीच आंतरिक संबंध भी हो गए। अब युवक ने शादी करने से मना कर दिया तो युवती ने घूरपुर थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से रिश्ते के एक युवक से तीन वर्ष पूर्व प्रेम हो गया। दोनों पहले मोबाइल से बाते करते रहते इस बीच दोनों के बीच शादी करने की भी बात हुई। प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों एक दूसरे में समाहित भी कई बार हुए। इधर बीते एक माह पूर्व युवक परदेस चला गया और युवती ने फोन किया तो उसने शादी करने से मना कर दिया। युवती ने घूरपुर थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.