आजमगढ़, जनवरी 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। मेहनाजपुर थाना की पुलिस ने बुधवार को जीयनपुर के पास से शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन लोगों को पकड़ा है। दो दिन पूर्व पल्हना मंदिर में शादी हुई थी। विवाद के बाद आरोपी जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए थे। संभल जनपद के चंदौसी थाना क्षेत्र के करेला निवासी बलजीत यादव की शादी वाराणसी जनपद के लंका थाना क्षेत्र के छित्तूपुर निवासी अन्नया पुची राजाराम के साथ तय थी। शादी की मध्यस्थता हर्ष यादव निवासी मटियरा थाना बलुआ जनपद चंदौली ने की थी। बलजीत ने अपने जीजा विजय पाल सहित अन्य लोगों के साथ रविवार को पल्हना धाम में शादी की। रात्रि विश्राम की व्यवस्था न होने के कारण दोनों पक्ष ठहरने की व्यवस्था तलाशते हुए मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चकेरा परिसिनिया स्थित भोले बाबा मंदिर पहुंचे। एक बड़े कमरे में दोनों पक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.