संतकबीरनगर, मई 6 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा रविवार को लापता हो गई। आरोप है कि शहर का रहने वाला एक युवक शादी का झांसा देकर छात्रा को भगा ले गया। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़ित पिता ने सोमवार की देर शााम आरोपी युवक पर केस दर्ज कराया। 19 वर्षीय युवती खलीलाबाद शहर के एक डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष में पढ़ती है। रविवार को छात्रा सुबह 11 बजे घर से खलीलाबाद आई थी, देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बाद भी छात्रा का पता नहीं चला। सोमवार को पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी और आरोप लगाया कि खलीलाबाद का रहने वाला एक युवक उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। आरोपी युवक काफी दबंग एवं मनबढ़ किस्म का लड़का है। काफी खोजबीन के बाद भी लड़की का कुछ पता नहीं चल र...