चित्रकूट, दिसम्बर 3 -- चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले और उसके दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष तिवारी ने बताया कि पिछले सप्ताह थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि उसकी नाबालिग बेटी स्कूल पढ़ने गई थी। वहीं से रज्जू उर्फ युगराज सिंह भदौरिया निवासी अगरहुंडा उसे बाइक में बैठाकर ले गया है। पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद पूछताछ की तो बताया कि इसमें उसके दोस्त गणेश सिंह निवासी अगरहुड़ा व रोहित सिंह निवासी मनकुवार दौलतपुर थाना मऊ भी मददगार रहे है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शादी का झांसा देकर किशोरी को ले जाकर रज्जू ने दुष्कर्म किया। पकड़े गए आरोपितों के पास से बाइक बरामद हुई है। तीनो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा...