प्रयागराज, नवम्बर 17 -- प्रेम संबंध में एक युवती का छह वर्षों तक यौन शोषण करने और फिर दूसरी युवती से शादी करने जा रहे एक युवक के खिलाफ सरायइनायत पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक मुंगरा बादशाहपुर का निवासी आशीष है, जिसकी बारात 21 नवंबर को जानी है। पीड़िता का आरोप है कि आशीष ने शादी का वादा कर उसे प्रेम जाल में फंसाया और लगातार छह साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती की शादी कहीं और हुई तो आरोपी ने उसके ससुराल वालों को उनके संबंध की बात बता दी जिससे युवती का रिश्ता टूट गया। इसके बाद भी युवक उसके साथ संबंध बनाता रहा और गर्भवती होने पर कथित तौर पर गर्भपात की दवा दी। जब युवती को पता चला कि आरोपी आशीष ने दूसरी जगह सगाई कर ली है तो उसने पुलिस से शिकायत की। सरायइनायत थाना अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी आशीष पुत्र मुन्ना के खिला...