बस्ती, फरवरी 4 -- बस्ती। सोनहा पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाजायज संबंध बनाने और दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत की तो स्थानीय पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। इसके चलते पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट ने पीड़िता की बात को प्रथम दृष्टया सही मानते हुए सोनहा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। सोनहा पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी उम्र 28 वर्ष है। जीवलाल नामक युवक ने उसको अपने प्रेमजाल में फंसाते हुए शादी का झांसा दिया। इस दौरान कई बार जबरन दुष्कर्म किया और नाजायज संबंध बनाया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। उसके बाद शादी का दबाव बनाया, लेकिन विपक्षी ने मना करते हुए गर्भपात करा दिया। गर्भपात से मना किया तो जीवलाल के पिता और माता ने भी जान से मा...