देवरिया, फरवरी 18 -- महुआडीह(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। शादी का झांसा देकर किशोरी को का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने एक युवक व उसके परिजनो के विरूद्ध केस दर्ज कर किया है। वहीं आरोपी युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी को दो दिन पूर्व गांव का ही एक युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया। इसकी जानकारी होने पर किशोरी के परिजनों ने युवक के घर जाकर उसके परिजनों से पूछताछ की, जिस पर युवक के परिजन नाराज होकर अशब्द कहते हुए किशोरी के परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिए। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रितेश प्रसाद व उसके परिजनो के विरूद्ध केस दर्ज कर किया है। वहीं किशोरी को रेलवे स्टेशन से बरामद करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। उधर पुलिस ने किशोरी से...