रायबरेली, फरवरी 23 -- जायस,संवादाता। अमेठी जिले के जायस थाना क्षेत्र के एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने आरोप लगा है। माहिला ने थाना क्षेत्र के पूरे गंगाराम निवासी युवक मुकेश पटेल पुत्र संतलाल पटेल के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर देकर आरोप लगाया है की आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार कई माह से दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले मेरे द्वारा आरोपी से शादी करने का दबाव बनाया गया तो वह टाल मटोल करने लगा। पता करने पर मालुम हुआ कि उसने दूसरी माहिला से शादी कर ली है। पीड़ित माहिला कि तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है । थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि माहिला की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...