अमरोहा, जनवरी 27 -- अस्पताल में उपचार कराने गई युवती को शादी के झांसे में लेकर कंपाउंडर ने दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने से मुकर गया। घटना वर्ष 2011 की बताई जा रही है। पीड़ित ने कोर्ट की शरण लेकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती वर्ष 2011 में अपनी छत से गिर गई थी। उसकी पैर की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। परिवार वालों ने युवती को मुरादाबाद जनपद के छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि वहां काम करने वाले कंपाउंडर ने युवती को शादी करने के झांसे में लिया तथा 20 दिन उपचार करने के बाद धामपुर में कालागढ़ मार्ग पर स्थित एक अस्पताल में युवती को उपचार करवाने की सलाह दी। इसके बाद युवती व कंपाउंडर के बीच आपस में फोन पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि इस बीच कंपाउंडर ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.