फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 13 -- कंपिल। थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। थाना सिढ़पुरा के कमालपुर निवासी मनवीर से उससे जान-पहचान हो गई। दोनों के बीच पिछले करीब आठ माह से फोन पर बातचीत होती रही और मनवीर के शादी का झांसे में आ गई। पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान आरोपित ने उसके मोबाइल से अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार उससे रुपये भी वसूले। आरोप है कि जब पीड़िता ने रुपये देने से मना किया तो मनवीर ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो गांव के व्हाट्सएप ग्रुपों पर वायरल कर दिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना से परेशान पीड़िता ने अपने पिता के साथ थान...