पलामू, जनवरी 11 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के खामडीह गांव में स्थित बंगला स्कूल के पास सिंगल रोड पर रविवार की दोपहर करीब एक बजे बाइक और ट्रक में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक ही बाइक पर सवार अंजय उरांव नामक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अंजय उरांव, दोस्त की शादी का आमंत्रण कार्ड बांटने घर से निकला था। सतबरवा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ, दुर्घटना में घायल दो अन्य युवकों को इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया है। अंजय उरांव, कुलिया गांव का रहने वाला था। घायल युवक अंशु उरांव और पंकज उरांव की स्थिति भी गंभीर है। अंशु की शादी आगामी फरवरी महीने में तय है। तीनों दोस्त, अंशु की बहन के घर रजडेरवा होते हुए एनएच-39 से होकर आगे बढ़े थे। तीनों एक साथ रहकर मुं...