सुल्तानपुर, जुलाई 28 -- भदैया-संवाददाता। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के ग्रुप पर भेजे गए एक शादी कार्ड ने सनसनी फैला दी है। शादी का कार्ड खोल डाउनलोड करते ही लोग ठगी का शिकार हो गए हैं। किसी के खाते से 50 हजार तो किसी के खाते से एक लाख व उससे अधिक की धनराशि कुछ ही मिनट में उड़ गई। इसमें अधिकांश लोग समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता हैं। कई पीड़ितों ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की है। समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र लंभुआ का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसमें सैकड़ों लोग ग्रुप के मेंबर हैं। बीते दिनों जितेंद्र वर्मा उर्फ बाजीगर ने एक शादी का कार्ड ग्रुप पर पोस्ट किया। जिसमें 25 जुलाई 2025 को शादी की तिथि नियत है। कार्ड में लिखा है स्वागत है। शादी में जरूर आएं। प्यार वह मास्टर कुंजी है, जो खुशी क...