जौनपुर, जनवरी 7 -- बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद । तेजीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया की उसकी 19 वर्षीय बेटी 26 नवंबर की शाम भटौली बाजार गई थी। लेकिन वापस घर नहीं लौटी। उसे बक्शा थाना क्षेत्र के काजी नेवादा निवासी मिथिलेश कुमार गौतम ने उसका अपहरण कर लिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दोनों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी बीच युवती बुधवार को अपराह्न लगभग 3 बजे थाने पहुंचकर बतायी कि आरोपी ने उसका अपहरण नहीं किया था। बल्कि वह स्वयं उसके साथ अपनी मर्जी से गई थी। उसके साथ शादी कर वापस लौटी है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया कि पीड़ित युवती का मेडिकल कराने के बाद उसे बयान हेतु मजिस्ट्रेट के समस्त प्रस्तुत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस...