फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव नगला सीताराम में एक युवक एक युवती को शादी के लिए धमका रहा है। साथ ही धमकी दी है कि अगर उससे शादी नहीं की तो जान से मार दूंगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का कहना है कि गौरव पुत्र सोमराज निवासी नगला बबूल थाना जसराना पीड़िता के दामाद के साथ घर आया था। किसी तरह से गौरव ने मोबाइल नंबर ले लिया। उसके बाद से आरोपी पीड़िता की बेटी को आए दिन कॉल कर परेशान कर रहा है। आरोपी पीड़िता की बेटी को धमकी दे रहा है अगर उसने शादी नहीं की तो जान से मार दूंगा। ड़िता ने मामले में आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.