मेरठ, नवम्बर 18 -- शादी को कमाई का जरिया बना लेने वाली लुटेरी दुल्हन को सोमवार को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कानपुर के ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा से चौथी शादी कर उनके मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया था। उनके खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। एसआईटी की जांच के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस को उसके खाते से आठ करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन मिला है। पुलिस के मुताबिक शादी के बाद महिला रुपये-गहने लेकर फरार हो जाती थी। इसके बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराकर वसूली करती थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद एक पूर्व डिप्टी एसपी पैरवी करने पुलिस कमिश्नरेट पहुंच गए थे। बुलंदशहर के बीबीनगर निवासी आदित्य कुमार लोचव 2019 बैच के एसआई हैं। आदित्य ने बताया कि पिता ऋषिपाल किसान थे और मां राजेश देवी गृहिणी थी। घर में एक दिव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.