हरदोई, फरवरी 5 -- मल्लावां। शादी कराने का झांसा देकर एक युवक को बिहार ले जाकर बंधक बनाने और उससे डेढ़ लाख रुपये की वसूली करने का मामला सामने आया है। किसी तरह जान बचाकर लौटे पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगत पुरवा निवासी देशराज ने दर्ज कराए मुकदमें में बताया कि पाठक पुरवा निवासी उमेश ने शादी कराने का लालच देकर 13 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब दो बजे उसे अपने साथ बिहार ले गया। वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने लड़की वालों से बात कराने के नाम पर पहले 25 हजार रुपये मांगे। रुपये देने के बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया और परिवार से पैसे मंगवाने का दबाव बनाने लगा। पीड़ित के अनुसार जब उसने मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर पासवर्ड नहीं बताया तो यहीं हत्या कर दी जाएगी और घरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.