कोडरमा, फरवरी 15 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने एक दलाल समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तस्लीम अंसारी उर्फ आर्यन (पिता स्व. दिलावर अंसारी, निवासी हरली, थाना जयनगर, जिला कोडरमा) और सागर होटल के मालिक किशोर कुमार वर्मा (पिता प्रकाश वर्मा, निवासी नवादा बस्ती, थाना तिलैया, जिला कोडरमा) के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के जिला परमणी अंतर्गत जीतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम संभाजी निवासी सुलोचना गंगाराम सोनूने (पति गंगाराम सोनू) ने तिलैया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनके परिजनों एवं परिचितों को शादी के लिए लड़की उपल...