प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 15 -- सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। घर के अंदर छात्रा का शव लटकता पाया गया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप लगाया। शादी से इनकार करने पर छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। स्थानीय थाने के एक गांव का युवक मुंबई में टैक्सी चलाता है। गांव में बेटे और चार बेटियां रहती हैं। तीसरे नंबर की 14 वर्षीय बेटी गांव के ही विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घर के अंदर पंखे से लटकता उसका शव मिला। उसे फांसी पर लटके देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक छात्रा के भाई ने पुलिस को तहरीर देक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.