मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत दम्पत्ति को शासन स्तर से 35 हजार रुपए की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्राप्त होगी। इस योजना के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में करीब 12 आवेदन आए है। इस योजना के तहत वर के दिव्यांग होने पर 15 हजार और वधु के दिव्यांग होने पर 20 हजार रुपए मिलेंगे। यदि दोनों दिव्यांग होगे तो फिर 35 हजार रुपए की धनराशि मिलेगी। उत्तर प्रदेश सरकार की दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना दिव्यांगजनों को विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है। इस योजना को लेकर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के द्वारा जागरूक अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को इस योजना के संबंधित विस्तार से जानकारी दी जा रही है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय ने बताया कि वर के...