फरीदाबाद, दिसम्बर 5 -- फरीदाबाद। साइबर अपराधियों ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति को शादी करने का झांसा 6 लाख 73 हजार 775 रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-7 निवासी विजय आनंद ने बताया कि एक अक्तूबर को संगम वेबसाइट पर उसकी एक वाडिका नाम की लड़की से बातचीत हुई। उसके बाद उसने उसे अपना व्हाट्सऐप नंबर दे दिया। जिस पर दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी। आखिर एक दिन उन दोनों की शादी की बात चल पड़ी। उसे बताया कि उसने एक गेमिंग वेबसाइट बनाई है। उसने उसे बताया कि वह इसमें पैसा में लगा देगी लेकिन खेलना उसको ही पड़ेगा। उसे स्क्रीन शॉट दिखाकर 2 लाख 50 हजार डॉलर लाभ होने के बारे में बताया। उससे कहा कि एक लाख डॉलर निकाल लें। जब उसने रकम निकालने के लिए आवेदन किया तो और पैसे जमा करने को कहा गया। इसके अलावा 12 प्रतिशत टैक्स मांगा गया। इस...