गंगापार, फरवरी 20 -- शादीशुदा होने के बाद भी पति झांसा देकर दूसरी शादी रचाने की तैयारी कर रहा था। सगाई हो चुकी थी। समय रहते लड़की पक्ष को पता चलने के बाद थाने पर तहरीर दी गई। जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। सरायइनायत थाना क्षेत्र के चकिया घरहरा गांव का मजरा मोलनापुर निवासी अमृत लाल यादव का आरोप है कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी उतरांव थाना के बारौ गांव निवासी प्रेमचंद के साथ तय किया। उसके बाद सगाई का कार्यक्रम हुआ। जिसमें नकदी समेत सोने के आभूषण भी दिए गए। शादी की तैयारी चल रही थी। इस बीच अमृत लाल यादव की पुत्री के पास एक फोन आया और उसने बताया कि वह प्रेमचंद की पत्नी है। उसका एक बच्चा भी है। जिसे सुनकर पूरे परिवार में सन्नाटा छा गया। अमृतलाल ने लड़के पक्ष से जब इस बात की जानकारी की तो बात सही निकली। जिसके बाद उन्...