मुरादाबाद, जनवरी 1 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली 36 वर्षीय शादीशुदा महिला लापता हो गई। पति ने विशेष समुदाय के युवक जुबैर पर बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। थाना मझोला के लाइनपार क्षेत्र निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मूल रूप से संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी पत्नी 36 वर्ष की है। आरोप लगाया कि 22 दिसंबर को उसकी गैरमौजूदगी में ढक्का लाइनपार निवासी जुबैर नाम का युवक उसे बहलाफुसला कर भगा ले गया। पीड़ित के अनुसार 24 दिसंबर को संभल से मुरादाबाद आया तब उसे पत्नी के दूसरे समुदाय के युवक के साथ चले जाने की जानकारी हुई। इस संबंध में एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर महिला की सकुशल बरामदगी के लिए प...