औरैया, दिसम्बर 7 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जैनपुर भीखेपुर में एक शादीशुदा महिला अपने एक वर्षीय बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। अचानक गायब हुई मां-बेटे की खबर से परिवारजनों में हड़कंप मचा हुआ है। जैनपुर निवासी अरविन्द सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री जय कुमारी, जिसकी ससुराल भटा का पीपरी थाना डांकी जिला आगरा में है, करीब एक माह से मायके में रह रही थी। शुक्रवार देर शाम उसके पति जितेन्द्र कुमार मायके आया, जहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और कहासुनी मारपीट में बदल गई। परिजनों ने मामला किसी तरह शांत कराया। परिजनों के अनुसार घटना शुक्रवार की रात की है। शनिवार सुबह करीब 4 बजे जब सभी सो रहे थे, दामाद ने परिवार को जानकारी दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.