गाज़ियाबाद, अगस्त 1 -- गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में शादीशुदा व्यक्ति द्वारा किशोरी से धर्म बदलवाकर निकाह करने का मामला सामने आया है। किशोरी ने फोन करके निकाह के बारे में बताया तो पीड़ित परिवार को पता चला। पुलिस का कहना है कि चार लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 27 जुलाई की शाम करीब सात बजे बिना बताए घर से चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न लगने पर उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए 29 जुलाई को कमला टाकीज पुलिस चौकी पर प्रार्थना-पत्र दिया। पीड़ित का कहना है कि उन्हें शक था कि बहरामपुर में रहने वाला दूसरे समुदाय का जावेद उर्फ इजाज उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। लेकिन 29 जुलाई की शाम को उनकी बेटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.