बांदा, मई 13 -- बबेरू। संवाददाता। शादीवाले घर में पिता के सामने ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर बेटे की मौत हो गई। ढाल पर खड़े ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया था। वह लुढ़कने लगा। इससे ठीक पीछे खड़ा युवक दब गया, जिससे तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र साथी गांव निवासी बबलू पटेल के परिवार में शादी है। सोमवार को मायन कार्यक्रम आयोजित था। ढाल पर खड़ी कर ट्रैक्टर-ट्राली से सामान उतरा जा रहा था। ब्रेक फेल होने से ट्रैक्टर-ट्राली पीछे की तरफ लुढ़कने लगी। ठीक पीछे खड़ा बबलू पटेल का 19 वर्षीय बेटा रोहित पटेल ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से कुचल गया। आननफानन उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई में छोटा था। कोतवाली प्रभारी ने बताया प्रथम दृष्टया ट्रैक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.