बिजनौर, दिसम्बर 9 -- क्षेत्र के ग्राम शादीपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा खसरा के टीके लगाए गए।टीकाकरण कार्यक्रम में 78 बच्चों को टीके लगाए गए। ग्राम शादीपुर में एक मोहल्ले में तीन बच्चों में खसरा के लक्षण दिखाई दिए थे। उसके बाद सोमवार को टीकाकरण कैंप आयोजित किया गया। कैंप में एएनएम बॉबी सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुकेशी चौधरी, विद्यावती सिंह, रमा, लाली, सोनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...