फतेहपुर, फरवरी 8 -- बकेवर। भैंसौली गांव की प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को मुसाफा और शादीपुर के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने मैच में पकड़ बनाने के लिए जमकर जूझी। जिसमें मुसाफा ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से बेहतर प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। खेल के दौरान मौजूद दर्शक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। देवमई ब्लॉक के भैंसौली प्रीमियर लीग किक्रेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुसाफा और शादीपुर के बीच मैच खेला गया। जहां पर निर्धारित 12-12 ओवर के मुकाबला का टॉस शादीपुर ने जीता और गेंदबाजी का फैसला लिया। बूढ़ेनाथ स्वामी क्रिकेट टीम मुसाफा पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 112 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। जिसके जवाब के लिए उतरी शादीपुर टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के गिरते विकेट से दबाव बढ़ता गया और टीम मात्र 76 रनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.