लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में रविवार को तलाक शुदा जोड़े ने दर्शकों को खूब हंसाया। रेपर्टवा वीकेंड के अंतिम दिन इमरान रशीद निर्देशित नाटक फिर से शादी का मंचन किया गया। जिसमे इश्क, निकाह,तलाक और फिर से शादी ने दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। नाटक की कहानी के केन्द्र में मुस्लिम तलाक शुदा जोड़ा है। पहले दोनो इश्क में पड़ते है फिर निकाह करते हैं और तलाक भी ले लेते हैं। तलाक लेने के बाद उन्हें फिर इश्क होता है और वो फिर से निकाह करने का फैसला करते हैं। पहले शादी फिर तलाक के घटनाक्रम में कई बार हास्य के मौके आए। मंच पर इमरान रशीद, यासिर खान, रुखसार रहमान, ज्योति कपूर, दक्षिता, वरुण ने अभिनय किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.