नई दिल्ली, मार्च 6 -- आगरा में थाना बोडा जिला रायगढ़ (मध्य प्रदेश) के गांव गुलखेड़ी और हुलखेड़ी के किशोर देशभर में पुलिस के लिए सिरदर्द बन गए हैं। सिकंदरा पुलिस ने शादियों में शगुन के लिफाफे चुराने वाले गैंग के दो सदस्य पकड़े हैं। एक नाबालिग हैं। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं। तीन दिन में सिकंदरा में दो वारदातों को अंजाम दिया था। गैंग का एक सदस्य स्टेशन से भाग गया। पकड़े गए आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि गांव में दस साले से बड़े बच्चों को चोरी की ट्रेनिंग दी जाती है। उसके बाद वो चोरी की वारदात करते हैं। शास्त्रत्त्ीपुरम स्थित ग्रीन वैली मैरिज होम में एक मार्च को दिनेश कुमार श्रीवास्तव की बेटी की शादी थी। दुल्हन की मां का बैग चोरी हुआ था। बैग में ढाई लाख कैश, शगुन के लिफाफे और जेवरात रखे थे। तीन मार्च को हाईवे...