बागपत, फरवरी 18 -- शादी के सीजन में बढ़ी यातायात की भीड़ के कारण सोमवार को नगर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। खासकर बड़ौत के मुख्य मार्गों और चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। इस दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही बारातियों के वाहनों और आम यातायात के दबाव के कारण हाईवे पर धीमी गति से वाहन चलते नजर आए। खासकर बड़ौत कस्बे के पास हाईवे पर जाम की स्थिति अधिक गंभीर रही। स्थानीय पुलिस ने यातायात सुचारू करने का प्रयास किया, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के कारण हालात काबू में नहीं आ सके। यात्रियों और स्थानीय लोगों को इस जाम के कारण घंटों तक फंसे रहना पड़ा। कुछ वाहन चालकों ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने की कोशिश की, लेकिन वहां भी भीड़ के कारण राहत नहीं मिल पाई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.