मेरठ, जनवरी 3 -- 'दस रुपये वाला बिस्कुट कितने का है' से फेमस हुए यूट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर चर्चा में है। इस बार शादाब जकाती दूसरे की बीवी के साथ रील बनाने को लेकर फंसते नजर आ रहे हैं। जिस महिला के साथ शादाब जकाती रील बना रहे थे, उसके पति खुर्शीद ने थाने में जाकर हंगामा कर दिया और गंभीर आरोप लगाए दिए। हालांकि जिस महिला को लेकर हंगामा हुआ वह खुद ही यूट्यूबर शादाब जकाती के सपोर्ट में उतर आई और उसने वीडियो के जरिए शादाब पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया। उस महिला ने उल्टे अपने पति पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। खुर्शीद की पत्नी ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि वह शादाब जकाती के साथ काम करती है, जिसका उसे पैसा मिलता है। उसने शादाब जकाती पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। महिला ने बताया कि खुर्शीद उसके साथ मारपीट करता है। वह अपने बच्चों का पेट प...