हिटी, जनवरी 5 -- यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ काम करने वाली महिला के पति खुर्शीद ने सीओ सदर देहात से अब शिकायत की है कि कुछ दिन पहले समझौते का एक वीडियो वायरल किया गया था, वो करीब छह महीने पुराना है। वीडियो वायरल कर गुमराह करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच तेज कर शादाब जकाती से संपर्क किया है। मेरठ के इंचौली निवासी खुर्शीद की पत्नी यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ काम करती है। इसे लेकर खुर्शीद और पत्नी में विवाद है। खुर्शीद ने पत्नी के शादाब के साथ काम करने को लेकर विरोध किया। कुछ दिन पहले खुर्शीद ने इंचौली थाने पहुंचकर हंगामा किया। आरोप लगाया पत्नी उसकी हत्या की साजिश रच रही है। उसने कहा पत्नी बिना बताए शादाब के साथ वीडियो बनाने के लिए चली जाती है। मामले के बाद महिला ने भी वीडियो वायरल कर कहा जकाती के साथ वह अपनी मर्जी से काम करती है, जिसका...