हापुड़, जनवरी 5 -- कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगर से पिछले दिनों चोरी हुई दो बाइक बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि 30 दिसंबर को मेरठ रोड स्थित आनंद प्लाजा के बाहर से एक बाइक चोरी हो गई थी। इससे पहले कचहरी के बाहर से भी एक बाइक चोरी हुई थी। वाहन चोर गिरोह के सदस्य की गिरफ्तारी के लिए साइलो प्रथम चौकी प्रभारी आशीष रस्तोगी, उपनिरीक्षक नितिन चौधरी, शुभम श्रीवास्तव समेत पांच पुलिस कर्मियों की टीम बनाई गई थी। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में जुटी थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य गांधी विहार के पास से जा रहा था। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बाइक सवार एक संदिग्ध आता...