कौशाम्बी, दिसम्बर 25 -- मंझनपुर, संवाददाता सैनी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से अगवा की गई किशोरी को बरामद कराने के नाम पर शातिर ने 50 हजार रुपये ठग लिए। शातिर ने खुद को थाना प्रभारी बताया था। बाद में उसने अपना फोन बंद कर लिया। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सैनी इलाके के पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी ससुराल क्षेत्र के ही गांव में है। पिछले दिनों ससुराल की एक नाबालिग लड़की को पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। उसकी खोजबीन की जा रही थी। इसी दौरान ससुराल वाले गांव के पूर्व प्रधान ने एक नंबर दिया और कहा कि यह नंबर एसएचओ का है। उस नंबर पर बातचीत की गई तो आरोपी ने भी खुद को थाना प्रभारी बताया। इसके बाद लड़की को बरामद कराने के नाम पर 26 अक्तूबर 2025 को फोन-पे में 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। अब...