बरेली, फरवरी 7 -- चिटफंड कंपनी के जरिये लुभावने सपने दिखाकर हजारों निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले शातिर कन्हैया गुलाटी और राजेश मौर्य की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। बारादरी थाने से की गई इस कार्रवाई के बाद अब ये दोनों हिस्ट्रीशीटर अपराधी कहलाएंगे। मॉडल टाउन निवासी कन्हैया गुलाटी कैनविज ग्रुप ऑफ कंपनीज का एमडी है और इन दिनों फरार चल रहा है। लोगों को अच्छे मुनाफे और प्लॉट आदि लुभावने सपने दिखाकर यह कंपनी निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर कुछ महीने पहले फरार हो चुकी है। उनके खिलाफ यूपी, झारखंड और बिहार में ठगी के 61 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कन्हैया गुलाटी के अलावा उसके परिवार के सदस्यों समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। वहीं, चंद्रगुप्तपुरम निवासी राजेश मौर्य भी शातिर ठग है। उसने श्रीगंगा इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से अपने परिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.