फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- टूंडला रेलवे थाना पुलिस ने तीन चोरों को चोरी के माल सहित रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार से गिरफ्तार किया है। उनसे सोने के आभूषण एवं नगदी बरामद किये गये हैं। तीनों को जेल भेजा है। पुलिस को आता देख तीनों भागने लगे। घेराबंदी कर इन्हें पकड़ा। तलाशी लेने पर सोने की चार अंगूठी, मंगलसूत्र, एक जोडी कान के झाले, एक जोड़ी कान के बंदे, एक सोने की चेन, 31640 रुपये बरामद हुए। पकड़े गये अभियुक्तो ने अपने नाम अर्जुन पुत्र रामशरन सिंह यादव निवासी ग्राम हिमायुंपुर इंटर कॉलेज के पास दादू नगर थाना दक्षिण फिरोजाबाद, सुबोध कुमार पुत्र भारत सिंह निवासी ग्राम नगला बरी थाना बरहन आगरा, हाल निवासी मनु राठौर का किराये का मकान, गली नंबर 2, हिमायुपुर सब्जी मंडी के पास थाना दक्षिण फिरोजाबाद, विशाल पुत्र रतेन्द्र निवासी ग्राम गदाई मिसोली थाना जलेसर...