चंदौली, मार्च 1 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेंट्रल कालोनी में पुलिस ने शुक्रवार की भोर एक शातिर चोर को दबोच लिया। आरोपी के पास जीआरपी जवान के आवास से चोरी हुए 49600 नगद, मोबाइल और कीमती घड़ी बरामद हुई। हापुड़ का रहने वाला आरोपी फेरी लगाकर चप्पल बेचता था। आवास बंद होने पर घटना को अंजाम दे दिया। कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जालौन जिले के एटा थाना थाना क्षेत्र के धमसैनी गांव निवासी हरिश्चंद्र दुबे पुत्र हरिमोहन दुबे पीडीडीयू जीआरपी थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। सिपाही ने तहरीर देकर बताया कि बीते 15 फरवरी की रात में आवास का दरवाजा तोड़कर ट्राली बैग का लॉक काटकर 90 हजार नगदी, कीपैड मोबाइल, स्मार्ट वॉच और पिट्ठू बैग चोरी हो गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.